फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहरवासियों को गर्मियों में मिलेगा बिजली के फाल्ट से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहरवासियों को इस बार चिलचिलाती गर्मी में आए-दिन होने वाले फाल्ट से जल्द छुटकारा मिलेगा। इस समस्या के निदान के लिए बिजली महकमे द्वारा शहर में पांच किलोमीटर की नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जाएगी। बिजली अधिकारियों ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर आला अफसरों को भेज दिया है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली निगम के अफसरों से साफ शब्दों में कहा है कि गर्मियों में शहरवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। अधिकारी क्षेत्र में घूमकर लाइन और ट्रांसफार्मरों की कमियों को चिन्हित करें। इस क्रम में अधिशासी अभियंता प्रथम सुभाष चंद्रा ने अधीनस्थों के साथ शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि जर्जर बंच कंडक्टर की लाइनों की वजह से आए-दिन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होते हैं। लिहाजा गर्मी का मौसम शबाब पर पहुंचने से पहले इन लाइनों को दुरुस्त करना जरूरी है। यही वजह है कि अब अधिकारियों ने जर्जर लाइनों को बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजा है। वहां से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इन कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में पांच किलोमीटर जर्जर लाइनाें को बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा करीब दस ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि का प्रस्ताव भी भेजा गया है। शहरवासियों को गर्मी के मौसम में बेहतर आपूर्ति देने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें