यहां समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र शामिल होने के बाद अभी तक विकास का खाका नहीं खींचा गया है। इस कारण भी विकास का पहिया नहीं घूम पा रहा है। समस्याएं जस की तस हैं। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। -रामहरी, ग्रामीण
इलाके में सफाई व पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। विकास के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण तीन साल बाद अभी तक मूलभूत सुविधाओं नही हो पाई है। गंदे पानी की निकासी नहीं हुई तो संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। -कुलदीप पचौरी, ग्रामीण
शहर में शामिल होने के बाद भी अभी बिजली सिस्टम में आज तक सुधार नही हुआ है। विकास कार्य न होने के कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी इन समस्याओं को दूर कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सतेंद्र सिंह, ग्रामीण