फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निकाय चुनाव में दावेदारों के मंसूबों पर पानी फेर सकता है आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के आरक्षण की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार वोटरों को लामबंद करने के लिए अभी से ही दिन-रात एक किए हुए हैं। फिलहाल सभी की नजरें आरक्षण की घोषणा पर टिकी हैं। पुराने धुरंधरों के साथ ही इस युवा भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए खूब जोड़-तोड़ चल रही है।
नगर पंचायत का कार्यकाल पूरा होने वाला है। किसी भी दिन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा की जा सकती है। आयोग नगर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारियों में लगा है। इसमें आरक्षण का भी मामला है। जिम्मेदारों ने सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को भेज दी है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। इसके बावजूद कई लोग खुद को दावेदार की तरह पेश कर प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं। ऐसे में सीटों का आरक्षण इन उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में नगर पंचायत में सामान्य वर्ग का चेयरमैन है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार आरक्षण का चक्र चलेगा और सीटों में परिवर्तन हो सकता है। फिलहाल चेयरमैन उम्मीदवार अभी मौजूदा सीट को ही लेकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। यदि सामान्य सीट होगी तो भी यह लड़ाके मैदान में रहेंगे। यदि महिला हुई तो भी लोग अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ने को तैयार किए हैं। अनुसूचित जाति के आरक्षण की संभावना न के बराबर है, क्योंकि जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम हैं। फिलहाल सभी उम्मीदवारों की निगाहें चुनाव आरक्षण पर टिकी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें