न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में हो रहे गड्ढा मुक्ति कार्य का ड्रोन से सर्वे होगा। जिले में 30 नवंबर तक बाकी 70 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पूरा होगा। निर्माण पूरा होने से आमजन को गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिलेगी। अब तक 270 किलोमीटर सड़क गड्ढामुक्त हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि जिले में लोक निर्माण विभाग को नए वित्तीय वर्ष में सड़कों के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला। उसके बाद बेमौसम बारिश हो रही है। इस कारण जिले में करीब तीन सौ किलोमीटर सड़कें जर्जर हो गई। लोनिवि ने अब तक 270 किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी है। 70 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त करने की कोशिशें चल रही हैं।
खास बात यह है कि सड़कों का सर्वे करना कठिन है, इसलिए इस बार सत्यापन के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। साथ ही जीआईएस मैपिंग भी कराई जाएगी, ताकि सड़क की वास्तविक स्थित ऑनलाइन दिख सके। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं। संवाद