फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संचारी रोगों की रोकथाम के लिए रोज ली जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
हाथरस : कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने सर्वे कर रही आरआर टीम एवं निगरानी समितियाें को प्रगति रिपोर्ट आईसीसीसी टीम को प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति संक्रमित बीमारियों से पॉजिटिव पाया जाता है तो उन घरों के आसपास अधिक से अधिक व्यक्तियों का नमूना लेकर जांच कराई जाए और करीब 50 मीटर के एरिया में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी टीम सर्वे के लिए डोर-टू-डोर जाएगी, वह घर के अंदर एवं छतों पर जाकर कूलर, खाली पड़ी बोतलों, पुराने टायरों आदि में पानी भरा हुआ मिलने पर उस पानी को सूखी जमीन पर डालेगी, जिससे एंटी लार्वा समाप्त हो जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी सर्वे के दौरान लोगों को भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें