फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ईओ से अभद्रता पर नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित चार नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू में गोशाला के गोबर को बेचने का मामला फिलहाल तूल पकड़ता जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के बीच विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब ईओ की शिकायत के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और ईओ को धमकाने का आरोप है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मेंडू की गोशाला के गोबर को बेचने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर आर्य और ईओ अनामिका के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब आरोप है कि यहां पर आए नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे देवेंद्र आर्य ने ईओ से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप कि वार्ड सदस्य जाकिर हुसैन, कमल गोस्वामी और मदन मोहन ने भी ईओ को धमकाया। इस पूरे मामले को लेकर ईओ अनामिका सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित चार नामजदों व अन्य के खिलाफ धारा 147, 186, 194, 504, 506 और 420 में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली हाथरस जंक्शन एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि ईओ की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें