फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सूरत से आए हीरे के कारीगर की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से आने वाले कोरोना संक्रमित हीरे के कारीगर की उपचार के बाद निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। अब प्रशासन उसे मुरसान के कोविड -1 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर देगा। जिला प्रशासन की ओर से उसको डिस्चार्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद यह घर में होम क्वारंटीन रहेगा। इस दौरान तैनात टीम भी निगरानी करेगी।
पिछले दिनों सिकंदराराऊ क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति गुजरात के सूरत से आया था। इस दौरान इस व्यक्ति को आरपीएम कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उसके नमूने की जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकला था। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को मुरसान सीएचसी कोविड-1 हॉस्पिटल में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिर से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अब इस कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस हीरा कारीगर को रविवार को कोविड वन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सूरत से आने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस व्यक्ति को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें