फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली टीम पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वास पोहपी में चेकिंग के दौरान बिजली टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना में बिजली टीम के कई सदस्यों को चोटें आईं थीं।
बिजली विभाग की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, टीजी टू, लाइनमैन आदि की टीम वास पोहपी में चेकिंग के लिए गई थी। एक उपभोक्ता पर नलकूप संयोजन का करीब 8.69 लाख रुपये का बकाया है। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता का पहले कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन

टीम मंगलवार को दोबारा कनेक्शन काटने पहुंची थी। परिवार के अन्य सदस्य के नाम एक और विद्युत कनेक्शन है। टीम उसे चेक कर रही थी। यहां भी मीटर से अलग केबल डालकर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। खंभे से केबल डालकर बिजली का उपभोग करने के मामले में संबंधित उपभोक्ता द्वारा कोई कागज पेश नहीं किए गए।
आरोप है कि पूछताछ करने पर उपभोक्ता और उसके परिवार के अन्य लोगों ने एकराय होकर बिजली टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान टीम के कई सदस्यों को चोट आई हैं। मदद के लिए विभाग की टीम ने डायल 112 टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी पीके सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147,332 ,353 ,504 के तहत रचना देवी पत्नी मुकेश, पंकज पुत्र भागीरथ, सुरेश पुत्र रामवीर सिंह, सौरव पुत्र सत्यवीर सिंह निवासीगण वास पोहपी जारऊ के अलावा सौरव के दो भाई व अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें