फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम बांधनू में गृह क्लेश के चलते 32 वर्षीय युवक चंद्रशेखर द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उस पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
ग्राम बांधनू निवासी 32 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ हरिओम पुत्र निरोत्तम सिंह की अपनी पत्नी गीता से अनबन रहती थी। इस कारण चंद्रशेखर मानसिक तनाव में था। मृत्यु से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की चर्चा थी। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए जाते समय खेत में चंद्रशेखर ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, लेकिन उल्टी होने से वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण चंद्रशेखर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतक के भाई कुंवरपाल ने चंद्रशेखर की पत्नी गीता के खिलाफ तहरीर दी थी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में भी पत्नी द्वारा तंग किए जाने की बात कही गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें