हाथरस : मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन को दुरुस्त करते रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण के साथ-साथ ओएचई लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इस कारण मंगलवार को तालाब चौराहा फाटक काफी देर तक बंद रहा। फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को मथुरा कासगंज ट्रैक पर ओएचई लाइन को सही किया गया। इस कारण मेंटेनेंस इंजन ट्रैक पर खड़ा रहा। इसके चलते फाटक को बंद किया गया। फाटक बंद होने के कारण जाम लग गया।