ताजियों के मार्ग में आने वाले पेड़ की डालियों को कटवाने का इशारा करते एसडीएम एवं कोतवाली प्रभारी?
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
उपजिलाधिकारी सादाबाद शिव सिंह ने कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह के साथ भ्रमण कर ताजिया जुलूस के निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान रास्ते में गंदगी मिलने पर नगर पंचायत कर्मी को उनकी सफाई कराने, रास्ते में झुके बिजली के खंभों और लाइटों को ठीक करने और नीचे लटक रहे तारों को सीधा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कोतवाली में कोतवाली प्रभारी ने बैठक कर ताजियों को शांतिपूर्ण कराने के लिए एवं जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हंगामा नहीं करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान विजली विभाग से अमित पचौरी, केकेशर्मा, प्रशांत कुमार, नगर पंचायत की ओर से अजय शुक्ला एवं नीटू शुक्ला के अलावा आसिफ अली, हुकमुद्दीन खां आदि साथ थे।