फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हरियाली तीज पर महिलाओं ने सजधज की पूजा, झूला भी झूलीं

विज्ञापन
हाथरस : हरियाली तीज कार्यक्रम में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हरियाली तीज के मौके पर रविवार को शहर भर में कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने सुबह घरों में पूड़ी-पकवान बनाए। पति की दीर्घायु की कामना के लिए उपवास रखा। हरे परिधान पहनकर और सोलह शृंगार कर भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध मंदिरों में देवी-देवताओं के हरियाले शृंगार किए गए। सावन की मल्हारों के गायन के साथ झूला झूलने की परंपरा भी निभाई गई। इधर, कुछ महिला संगठनों ने भी हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया।
सावन का महीना तो कई दिन पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन इसकी असल रौनक रविवार को हरियाली तीज के मौके पर दिखी। सुबह से ही शहर में हरियाली तीज का उल्लास नजर आ रहा था। महिलाओं ने सज संवरकर शिव-पार्वती की आराधना की। जगह-जगह झूले डाले गए। महिलाएं, युवतियां और बच्चियां सावन की मल्हारें गाते हुए झूला झूलती नजर आईं। हरियाली तीज पर देवालयों में भी हरियाली नजर आ रही थी। फूल पत्तियों से विग्रह के भव्य शृंगार किए गए। गुड़िहाई बाजार स्थित मंदिर में दाऊबाबा के झूला दर्शन भक्तों ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुई की मंडी स्थित मंदिर श्रीकन्हैया जी महाराज में फूल-पत्तियों के भव्य शृंगार किए गए। किला परिसर स्थित मंदिर में दाऊ बाबा और रेवती मैया के मनोहारी शृंगार किए गए। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ देर रात तक उमड़ी। दिल्ली वाला मोहल्ला स्थित श्रीमथुरानाथ मंदिर में भी पंडित उपेन्द्रनाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में हिंडोला उत्सव का शुभारंभ किया गया। यह रक्षाबंधन तक चलेगा। भगवान मथुरानाथ के दर्शन के साथ भक्त यहां भजन संध्या का भी आनंद लेंगे। कई मंदिरों में प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें