फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कुछ सड़कों की मरम्मत, कुछ का कराया जाए निर्माण

विज्ञापन
हाथरस: सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोंर्य को पत्र सौंपते पूर्व मंत - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
कुछ सड़कों की मरम्मत, कुछ का कराएं निर्माण
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने डिप्टी सीएम से मिलकर की मांग, सड़कों की सौंपी सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सादाबाद के विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने लखनऊ में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। उन्होंने सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मतीकरण की मांग की है। इन सड़कों की सूची भी रामवीर ने उन्हें सौंपी।
उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपकर उनसे कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में काफी सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है। इन सड़कों पर रोजाना काफी वाहन गुजरते हैं और खराब सड़कों की वजह से आए-दिन दुर्घटनाएं व लूटपाट की घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में 20 मार्गों का जिक्र करते हुए इनकी मरम्मत व लेपन कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने साथ ही नौ सड़कों का भी पत्र में हवाला दिया है और इनका निर्माण कराने व लेपन कराने की भी मांग की है। इसमें कई मुख्य मार्ग भी शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने पूर्व मंत्री को जल्द ही यह काम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें