फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अभियान चलाकर हटाए अतिक्रमण, तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
हाथरस: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विरोध कर रहे लोगों को समझाते ईओ नगर पालिका व लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अभियान के दौरान ढहाये कच्चे-पक्के अतिक्रमण, उखाड़े होर्डिंग्स
विज्ञापन

पालिका की टीम की दुकानदारों से तीखी नोक-झोंक, मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान महाबली नेकई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त किए और होर्डिग्स आदि उखाड़ फेंके। इससे वहां खलबली मची रही। कुछ लोगों की नगर पालिका के अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई।
नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। नगर पालिका प्रशासन ने आगरा रोड पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाए। बस स्टैंड से लेकर भगत सिंह पार्क तिराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी दुकानदारों के तख्त और तिरपाल आदि को जब्त कर लिया गया। ढकेल और तख्त भी हटवा दिए गए। कुछ पक्के निर्माण महाबली ने तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका की टीम की कुछ लोगों ने तीखी नोक-झोंक भी हुई। नोक-झोंक के बीच जेसीबी ने होर्डिंग्स आदि उखाड़ फेंके। मौके पर खलबली मची रही। काफी दुकानदारों से 9700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर पालिका की टीम में ईओ डॉ. विवेकानंद, येशूराज शर्मा, आशीष अस्थाना व अन्य कर्मचारी और पुलिस फोर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें