बस स्टैंड के पास बनी नई फुटपाथ के पास दुकानदार द्वारा सीमेंट का चबूतरा बनाने के बाद नगर पालिका हरकत में आ गई। पुलिस की उपस्थिति में पालिका ने अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
बता दें कि नगरपालिका ने लाखों रुपये की लागत से जीटी रोड के दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण कराया है। पालिका का उद्देश्य पैदल चलने वाले वाहनों के खतरे से दूर रखने का था। लेकिन दुकानदारों ने अपनी सुविधा के अनुसार फुटपाथ का उपयोग करना शुरू कर दिया।
बस स्टैंड के बाहर एक दुकानदार ने अतिक्रमण कर पक्का चबूतरा बना लिया। इसकी खबर जैसे ही ईओ ब्रजेश कुमार को लगी उन्होंने मजदूर लागकर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया।