फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार की रात को व रविवार की दोपहर को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश से कई जगह जलभराव भी हो गया। शहर से देहात तक बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मी आपूर्ति सुचारु करने में जुटे रहे।
जून में तापमान 45 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। वहीं बिजली के नखरे भी बढ़ गए। शनिवार की रात को मौसम ने अचानक करवट ली। इसी के साथ रात को 11 बजे के करीब झमाझम बारिश हुई। सुबह धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। अचानक दोपहर को फिर से बारिश आई। आसमान में शाम तक बादल छाए रहे। बारिश व आंधी के चलते शहर के कांशीराम टाउनशिप, गिजरौली, ओढ़पुरा, किलागेट आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देहात के चंदपा, मुरसान, महौ, नगला रति, हसायन, सलेमपुर आदि सबस्टेशनों से जुड़ी लाइनों में खराबी आ गई। इस कारण शहर से देहात तक लोगों को बिना बिजली के कई घंटे तक रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। बारिश से शहर के न्यू सिध्दार्थ नगर, विष्णुपुरी, खंदारीगढ़ी, प्रकाश टेक्सटाइल, श्रीनगर, रमनपुर, आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें