फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 61 पंचायतों में नहीं हुई पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष पंचायत सहायकों की भर्ती को लेकर प्रशासन व विभागीय अधिकारियों ने शासन के आदेशों को ताक पर रख दिया है। शासन ने 28 जून तक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर नियुक्ति पत्र सौंपने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। इस कारण जिले की 61 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
शासन की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को ऑनलाइन योजना का लाभ दिए जाने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में बैठाकर ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी व ऑनलाइन आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में पंचायत सहायक के लिए आवेदन लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बावजूद 64 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त रह गए। पंचायती राज विभाग की ओर से इन रिक्त पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती को लेकर शासन से अनुमति ली गई। इस दौरान 64 में से 61 ग्राम पंचायतों से उक्त पदों के सापेक्ष प्रस्ताव लिए गए। ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव अभी तक फाइलों में दबे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें