फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन माह में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मृतकों का जुटाया जाएगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की नगर निकाय और ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन माह में हुई मृत्यु का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। हालांकि शासन के निर्देश के क्रम के बाद प्रशासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रथम चरण में तहसील सासनी के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इसके बाद इन मृतकों की भूमि को उनके परिजनों के नाम ऑनलाइन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुख्यमंत्री की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से जिले की नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में पिछले तीन माह में हुई मृत्यु का रिकॉर्ड निकालने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिकॉर्ड के आधार पर भूमि वाले किसानों व शहरी क्षेत्र के बाशिंदों की भूमि को उनके परिजनों के नाम ऑनलाइन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे लोगों को भूमि हस्तांतरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रथम चरण में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तहसील सासनी में शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें