फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में निकले रिकॉर्ड 102 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। रविवार को जिले में 102 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों को होम आइसोलेट करने के अलावा जरूरत के अनुसार कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी कर उनकी कोरोना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में एकाएक बड़ा उछाल आया। पहली बार एक दिन में जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। रविवार को जिले में 102 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, मोहल्ला कहारान निवासी 60 वर्षीय महिला, चैतन्य धाम निवासी 8 वर्षीय बालक, चैतन्य धाम निवासी 29 वर्षीय महिला, शिव कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, आनंदपुरी कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय पुरुष, नवल नगर निवासी 22 वर्षीय पुरुष, नवल नगर निवासी 49 वर्षीय महिला, रमनपुर निवासी 57 वर्षीय पुरुष, मुरसान गेट निवासी 66 वर्षीय पुरुष, साकेत कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, विनोद विहार कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पुरुष, आदि मरीजों की संक्रमित की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें