फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पंचायत मेंडू की ईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू की अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मंडलायुक्त अलीगढ़ ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग से की है। नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष ने उनके खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर के जरिये कई फर्मों को लाखों रुपये के भुगतान किए जाने की शिकायत की थी। जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य और सभासदों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र में नगर पंचायत मेंडू की अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह, लिपिक रामभरोसे लाल व उनके पुत्र विपिन कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर (आउटसोर्स) द्वारा अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ठेकेदारों और फर्मों को लाखों रुपये का फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया था और प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की जांच अपर आयुक्त से कराई गई। अपर आयुक्त ने शिकायतकर्ता एवं आरोपी अधिशासी अधिकारी को अभिलेखों सहित अपने समक्ष बुलाकर जांच की गई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त की जांच आख्या में बताया गया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा पत्रावलियों का रखरखाव उचित नहीं है। अधिकतर पत्रावलियों पर वित्तीय स्वीकृति पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं हैं। केवल पीएफएमएस प्रपत्र पर हस्ताक्षर हैं। वित्तीय स्वीकृति पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर न होने और केवल पीएफएमएस प्रपत्र पर होने के संबंध में अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत से जुड़ी कुछ पत्रावलियां निर्देशों के बाद भी जांच के लिए प्रस्तुत नहीं की गईं। अपर आयुक्त ने अपनी जांच आख्या में अधिशासी अधिकारी द्वारा वित्तीय अनियमितता एवं मनमानी कार्य प्रणाली परिलक्षित होने की बात ही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंडलायुक्त ने नगर पंचायत मेंडू की ईओ अनामिका सिंह के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें