फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंगवाया आई फोन, पार्सल में आई डमी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के लाला का नगला निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसने आई फोन बुक किया था, लेकिन उसके पास फोन की डमी आई। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला नगला गांधी नगर निवासी अभिनव कौशिक ने ओएलएक्स की वेबसाइट पर 12 अप्रैल को पुराना आई फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बताए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट में 17 हजार रुपये भी जमा करा दिए। इससे पहले गूगल पे से 250 रुपये बुकिंग के वक्त जमा करा दिए। कौशिक ने बताया कि 20 मई बृहस्पतिवार को उसका पार्सल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसमें आई फोन की डमी रखी थी। इस बात को लेकर डिलीवरी बॉय से कहा तो उसने कहा कि एक सप्ताह का समय है, वापस कर देना। रुपएये भी आपके वापस आ जाएंगे, लेकिन जिस नंबर पर पहले बात हो रही थी।प् अब उस फोन नंबर पर उसकी बात नहीं हो पा रही है। इसे लेकर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें