प्रदर्शनी में दुर्लभ सिक्कों व टिकट व सिक्कों के संग्रह का प्रदर्शन किया गया। जिसमें अंग्रेजों की प्रथम डाक टिकट से लेकर स्वतंत्र भारत की प्रथम डाक टिकट, अमर शहीद, देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, राजा महाराज के डाक टिकट, जानवरों, पक्षियों के डाक टिकट की प्रदर्शनी लगाई गई। मौके पर डॉ. सुशील कुमार, रामकुमार एड, प्रियांक सराफ, शेखर वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, प्रवीन कुमार, मोनू, चेतन वार्ष्णेय, पारस कुमार, राजेश, मनोज वार्ष्णेय, रूपेश वार्ष्णेय, डॉ मयंक गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, करन एलानी, पूजा वार्ष्णेय, विवेक कुमार आदि थे।
मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन टिकट संग्रहकर्ता व संयोजक शैलेंद्र सर्राफ के संयोजन में किया गया। इसमें दुर्लभ टिकट व सिक्के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकुशोरी गुप्ता व यतेंद्र वार्ष्णेय ने किया।
मुख्य अतिथि के रुप में दुर्गेश वार्ष्णेय रहे। प्रदर्शनी में दुर्लभ सिक्कों व टिकट व सिक्कों के संग्रह का प्रदर्शन किया गया। जिसमें अंग्रेजों की प्रथम डाक टिकट से लेकर स्वतंत्र भारत की प्रथम डाक टिकट, अमर शहीद, देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, राजा महाराज के डाक टिकट, जानवरों, पक्षियों के डाक टिकट की प्रदर्शनी लगाई गई।