फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : देवर और ननदोई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर युवती को बदनाम किए जाने का भी आरोप है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विवाहिता ने बताया है कि उसका देवर अक्सर उस पर बुरी नजर रखता है और मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। ससुर और पति के बाहर जाने का फायदा उठाकर पिछले साल जुलाई में वह कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन विवाहिता ने पति और ससुर को देवर की हरकतों के बारे में बताया तो पति और ससुर ने उसके साथ ही मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर परिजनों को कुछ बताया तो तेरी वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देंगे। तेरे परिवार को भी जान से मार देंगे। गला दबाकर जान लेने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद पति के बहनोई उसके घर आए। उस समय पति ट्रक लेकर बाहर गए थे। पीड़िता ने देवर की शिकायत पति के बहनोई से की तो उसने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में उसकी मदद करेगा। इसके बाद पति के बहनोई ने भी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने जब पति के बहनोई की शिकायत परिजनों से की तो सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के पिता उसे बुलाकर मायके ले गए। 10 अगस्त 2022 को उसका देवर और पति उसके गांव आए। इस दौरान मौका पाकर देवर ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लोक लाज के डर से पीड़िता ने यह बात भी किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन

अगले दिन पति ने फोन करके उसे धमकी दी कि अगर वह वापस घर नहीं आई तो उसका वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देंगे और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर देंगे। इसके बाद उसके पति ने देवर की फेसबुक आईडी से एक स्टोरी पोस्ट की। स्टोरी में अश्लील फोटो को एडिट कर उसका फोटो लगा दिया। ऑडियो जोड़ते हुए पीड़िता को देह व्यापार करने वाली युवती बताते हुए पीड़िता के पिता का नंबर भी स्टोरी में पोस्ट कर दिया। स्टोरी में उसके पिता, भाई, मां, गांव आदि का भी जिक्र करते हुए उसे बदनाम करने का प्रयास किया गया। इसके बाद पीड़िता के पिता को तरह-तरह की कॉल आने लगी और लोग अश्लील बातें करने लगे। इसे लेकर पीड़िता का परिवार बेहद आहत है। इस मामले में आईपीसी की धारा 323, 354, 452, 376, 506, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत ससुर,पति , देवर ,ननदोई , व दो अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें