फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महंगाई न छीन ले बर्तन कारोबार की चमक

विज्ञापन
हाथरस : एक दुकान पर सजे स्टील के बर्तन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दीपोत्सव के पर्व में अब आठ दिन बाकी रह गए हैं। इसे लेकर बर्तन कारोबारी तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन बर्तन के बाजार पर इस बार भी महंगाई की काली छाया रहेगी। जाहिर है कि इस बार बर्तन खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे माल के दाम बढ़ने के कारण बर्तन के दाम बढ़े हैं। हाथरस सहित कई जिलों से आए आर्डर के अनुरूप स्थानीय कारोबारी माल की आपूर्ति कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में थोक बर्तन कारोबारियों की 40 इकाइयां हैं। एक साल में इनका टर्न ओवर 70 से 80 करोड़ रुपये है। इन-दिनों धनतेरस को लेकर कारोबारी आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, कानपुर सहित 27 जिलों में बर्तनों की यहां से आपूर्ति हो रही है। हाथरस में मुंबई, दिल्ली, जगाधरी और मुरादाबाद से माल की आपूर्ति होती है। मुरादाबाद से पीतल के बर्तन आते हैं।
विज्ञापन

इस तरह बढे़ हैं धातुओं के दाम
स्टील के बर्तनों में कॉपर, जिंक और जस्ता आदि मिलाकर तैयार किया जाता है। वर्तमान में कच्चे माल के दामों मे इजाफा हो गया है। जो लोटा पहले 50 रुपये का था, वह अब 60 रुपये का हो गया है। चम्मच पहले 10 रुपये की थी, वह अब 15 रुपये की हो गई है। इसके अलावा अन्य बर्तनों के दाम में भी इजाफा हुआ है, इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने में ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ना तय है।
कोरोना के बाद बाजार में बहार की उम्मीद
वर्ष 2020 में कोरोना काल था। इसके बाद फिर डेंगू के डंक ने कहर बरपाया। इस कारण बीते दो साल से बर्तन कारोबार मंदा चल रहा था। इस बार बर्तन कारोबार में धनतेरस से बाजार में बहार आने की उम्मीद जता रहे हैं। शायद दो साल का घाटा पूरा हो जाए।
कारोबारियों के तर्क
कच्चे माल के रेट बढ़ने के कारण बर्तन के दामों में 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस कारण स्टील के दाम 160 रुपये प्रतिकिलो से 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इन-दिनों बर्तनों के लिए आर्डर पर्याप्त मात्रा में आ रहे हैं। बर्तन खरीदने में ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
-विजय वार्ष्णेय, बर्तन कारोबारी
दीपोत्सव के बाद सहालग की शुरुआत हो जाएगी, इसलिए बर्तन कारोबार में अच्छा चलने की उम्मीद है। धनतेरस की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। दो साल से मंदा चल रहा था। शायद इस बार घाटा पूरा हो जाए। धनतेरस पर इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-रजत अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
इस बार बर्तन कारोबार में बूम आने की उम्मीद है। इन-दिनों जो ऑर्डर आ रहे हैं, उस हिसाब से माल का स्टॉक किया जा रहा है। धनतेरस पर बर्तनों की खनक के साथ बाजार में चार चांद लगने की उम्मीद है। कच्चे माल के बढ़े रेट के स्टील महंगी हो गई है।
-प्रेमप्रकाश, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें