न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली सदर में एक युवती ने एक नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती का कहना है कि दो जुलाई की शाम को उसके माता-पिता मंदिर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान सोनू गोस्वामी पुत्र महेश गोस्वामी व एक अज्ञात युवक चाकू लेकर घर में घुस आए।
सोनू ने कहा है कि तूने मेरे परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया था, अब तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद सोनू ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी चाकू लेकर खड़ा रहा। दुष्कर्म करने के बाद दोनों उसका हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर भाग गए। अव युवती ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।