न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला से घर में घुसकर एक पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में महिला ने बृहस्पतिवार की रात को पड़ोसी युवक के खिलाफ कोतवाली में धारा 452, 376 और 506 के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि आठ जून को वह अपने घर में अकेली थी। रात करीब 11 बजे उसका पड़ोसी घर में दीवार फलांग कर घुस आया और उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में अंदर खींच ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस पड़ोसी युवक ने अपने फोन से उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए और जाते समय धमकी दी कि यदि तूने किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। घर से निकलते समय उसके ससुर ने उक्त युवक को देखा और टोका तो युवक उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।