फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मैराथन दौड़ में अव्वल रहे रामविनोद, विष्णु और बच्चा

विज्ञापन
हाथरस : गांव धाधऊ में दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते युवा रालोद प्रदेश महासचिव प्रव? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव धाधऊ में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेें क्षेत्र के अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों के युवाओं ने सहभागिता की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
उद्घाटन रालोद युवा प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व आयोजक धर्मेंद्र चौधरी और कान्हा चौधरी ने उनका पगड़ी बांधकर सम्मान किया। प्रवीण पौनियां ने कहा कि आज देश के युवा ओलंपिक में धमाल मचा रहे हैं। अगर युवाओं को पर्याप्त खेल सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो उत्तर प्रदेश के युवा पूरे विश्व पटल पर छा सकते हैं। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अगर उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला तो वह युवाओं के लिए क्षेत्र में स्टेडियम का निर्माण कराएंगे और उन्हें अच्छे कोच उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पांच किमी की मैराथन दौड़ में बुढ़ाना निवासी राम विनोद ने प्रथम, इगलास निवासी विष्णु ने द्वितीय और हाथरस निवासी बच्चा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में धाधऊ निवासी राहुल ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय, मढ़ाका निवासी गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को क्रमश : 5100, 3100 और 2100 रुपये के पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में कुल 73 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर लायक सिंह, रमेश प्रधान, कैप्टन राम अवतार, बृजेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, दिनेश चौधरी, सतेंद्र फौजदार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें