फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा कार्यालय पहुंचे रामवीर, चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से की गुफ्तगू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा हर सूरत में अपना कब्जा करना चाहती है। खुद आलाकमान इस पर निगाह बनाए हुए हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह इसी मकसद से यहां पहुंचे। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर की मौजूदगी में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से काफी देर तक गुफ्तगू की। वहां जिला पंचायत के तीन सदस्यों से भी वार्ता की। एक सदस्य से मिलने कर्मवीर सिंह मुरसान भी गए।
पिछले दिनों जब सीमा उपाध्याय भाजपा में शामिल हुई थी उसी समय यह तय हो गया था कि सीमा ही भाजपा में अध्यक्ष पद की दावेदार होंगी। भाजपा ने अब इसकी घोषणा भी कर दी। अब भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य जहां आलाकमान की पूरी स्थिति से अवगत करा रहे हैं तो उच्च पदाधिकारी भी लगातार इसी को लेकर यहां आ भी रहे हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह यहां आए। बसपा के निलंबित विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी इन पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर काफी देर तक गुफ्तगू हुई और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंतुष्ट सदस्यों को भी किया जा रहा संतुष्ट
हाथरस। सूत्रों की मानें तो सीमा उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने और पार्टी द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद कुछ सदस्य खुद को असहज महसूस कर रहे थे। इन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी लेकिन पार्टी ने सीमा को भाजपा में लेकर उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। ऐसे में पार्टी आलाकमान और रामवीर उपाध्याय खेमे को यह चिंता सताने लगी कि यह सदस्य कहीं उनके विरोध में न चले जाएं। ऐसे में इन सदस्यों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री से भी रामवीर उपाध्याय इसी सिलसिले में मिले थे और अब फिर इसी सिलसिले में भाजपा कार्यालय गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें