फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजपूत राइडर्स व लक्ष्य एकेडमी ने जीते अपने मुकाबले

सार

बुधवार से शुरू हुई आठ टीमों के टूर्नामेंट में पहला मुकाबला लक्ष्य एकेडमी व सहारा इलेवन के मध्य हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा इलेविन की टीम 125 रन ही बना सकी। राजपूत राइडर्स की ओर से सतेंद्र ने तीन व विशाल ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजय दशमी के दिन बुधवार को डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर हाथरस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन लक्ष्य एकेडमी ने सहारा इलेविन तथा दूसरे मैच में राजपूत राइडर्स की टीम ने आईसीसी क्लब को शिकस्त दी।
बुधवार से शुरू हुई आठ टीमों के टूर्नामेंट में पहला मुकाबला लक्ष्य एकेडमी व सहारा इलेवन के मध्य हुआ। लक्ष्य एकेडमी के कप्तान शेखर कश्यप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 19 ओवर में 130 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के लिए बल्लेबाज राहुल कुमार ने 39 गेंद में आठ चौके व एक छक्का की मदद से 46 तथा दिवांग भाटिया ने 19 गेंद में दो छक्के व एक चौके की मदद से टीम के लिए 28 रनों का योगदान दिया। सहारा इलेवन की ओर से हिमांशू ने तीन व इकबाल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा इलेविन की टीम 125 रन ही बना सकी। पांच रनों से लक्ष्य एकेडमी ने मुकाबला जीत लिया। ललित वर्मा ने सबसे अधिक 34 गेंद में पांच चौकों की मदद से 32 रनों का योगदान दिया। आलराउंड प्रदर्शन करने पर लक्ष्य एकेडमी के राहुल कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला आइसीसी व राजपूत राइडर्स नगला इमलिया की टीम के मध्य हुआ।
विज्ञापन

आइसीसी की टीम सिर्फ 12 ओवर में 74 रन बनाकर आलआउट हो गई। राजपूत राइडर्स की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। आइसीसी की ओर से सबसे अधिक 19 रन अरविन ने बनाए। राजपूत राइडर्स की ओर से सतेंद्र ने तीन व विशाल ने तीन विकेट लिए। राजपूत राइडर्स की ओर से कप्तान रवि ठाकुर ने सबसे अधिक 33 रनों की पारी खेली। विशाल कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों में अंपायरिंग की भूमिका विकास शर्मा व विशाल उपाध्याय ने निभाई। मैच के दौरान आयोजक गोपाल पौनियां, राहुल तिवारी, सिद्धार्थ शर्मा, जेपी कप्तान, राहुल, दीपक गुप्ता, सौरव चंद्रा, अर्चित ,मनोज, प्रशांत आदि मौजूद रहे। संवाद
आज होने वाले मुकाबले
बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाथरस एकेडमी व कृष्णा एकेडमी के मध्य होगा। दूसरा मुकाबला टाइगर इलेविन और हाथरस इलेविन के मध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें