फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छह कस्तूरबा स्कूल, 206 उच्च प्राथमिक स्कूलों में लगेंगे इंसीनरेटर

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने और छात्राओं की सुविधा के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और उच्च प्राथमिक स्कूलों में इलेक्ट्रानिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) स्थापित की जाएंगी। जब निस्तारण में सुविधा मिलेगी तो उन्हें पैड का प्रयोग करने में झिझक नहीं होगी। जैम पोर्टल से वेंडिंग मशीन की खरीद कराकर इन्हें स्कूलों में स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने और छात्राओं की सुविधा के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और उच्च प्राथमिक स्कूलों में इलेक्ट्रानिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) स्थापित की जाएंगी। इसके लिए पहले चरण में 204 उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया है। प्रति स्कूल के लिए 13,900 रुपये से जैम पोर्टल से मशीन क्रय कर स्थापित की जाएंगी।
जिले में संचालित उच्च प्राथमिक और कंपोजिट परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को सहूलियत के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन स्थापित होंगी। मशीन स्थापित होने के बाद छात्राओं की ओर से प्रयुक्त पैड का निस्तारण आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

जब निस्तारण में सुविधा मिलेगी तो उन्हें पैड का प्रयोग करने में झिझक नहीं होगी। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने पहले चरण में 206 उच्च प्राथमिक स्कूलों में इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन लगवाने की मंजूरी दे दी है। प्रति स्कूल 13,900 के हिसाब से धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

जिले के कस्तूरगा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक इंसीनरेटर वेंडिंग मशीन लगवाई जाएंगी, ताकि छात्राओं को कोई परेशानी न हो। जैम पोर्टल से वेंडिंग मशीन की खरीद कराकर इन्हें स्कूलों में स्थापित कराया जाएगा।
-संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें