फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: घर से भागकर आए प्रेमी जोड़े को अपने साथ ले गई राजस्थान पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद भरतपुर निवासी प्रेमी युगल परिजनों से छिपकर हाथरस आ गया। इसकी जानकारी भरतपुर पुलिस को हुई तो वहां की पुलिस हाथरस आई और प्रेमी युगल को अपने साथ राजस्थान ले गई।
कुछ दिन पूर्व भरतपुर से फरार प्रेमी युगल कोतवाली सदर क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। भरतपुर के थाने में प्रेमी के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज है। प्रेमी युगल अलीगढ़ रोड पर घूम रहा था। तभी किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले आई और भरतपुर पुलिस को सूचित कर दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि प्रेमी युगल भरतपुर से हाथरस आ गया था। भरतपुर पुलिस आई और उनको अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें