फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न से किया जाए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता सेनानी आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह को लोग अब भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं। उनके नाम पर अलीगढ़ में मंगलवार को प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया है। राजा महेंद्र प्रताप का जन्म 1886 में मुरसान रियासत में हुआ था। उन्होंने राजसी ठाठ को त्याग कर अंग्रेजों के खिलाफ देश विदेशों में जंग लड़ी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अफगानिस्तान में जाकर अंतरिम सरकार बनाई थी। आजादी के लिए कई युद्ध लड़े थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दिया। वह एक समाज के ही नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्हें भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।
विज्ञापन

-देशराज सिंह, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत मुरसान
राजा महेंद्र प्रताप सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। यह मुरसान सहित अन्य लोगों के लिए बड़े गौरव की बात होगी। इससे मुरसान क्षेत्र का नाम रोशन होगा। राजा साहब द्वारा किया गया त्याग अनुकरणीय है। देश की आजादी के लिए उनका संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

-रजनीश कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पंचायत मुरसान
राजा साहब ऐसे त्यागी व्यक्ति थे, जोकि मथुरा जैसे बृज के राज को छोड़कर देश की आजादी के लिए अफगानिस्तान पहुंचे। छोटा सा साधारण व्यक्ति भी अपने स्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहता, लेकिन उन्होंने इतने बड़े विशाल साम्राज्य को छोड़कर राजा महेंद्र प्रताप ने आजादी के लिए काम किया। सरकार अब उन्हें भारत रत्न से नवाजे।
-दयाल सिंह, प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें