हाथरस: रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को बाजारों में खासी रौनक दिखाई दी और लोगों ने खरीदारी की। शहर के कई चौराहों पर जाम की भी स्थिति भी रही। कोरोना के चलते लोगों ने इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया और कई लोग बिना मास्क के ही नजर आए।
शनिवार को जहां बकरीद का त्योहार है तो वहीं तीन अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। इसके लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में बृहस्पतिवार को खासी भीड़ दिखी। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां व अन्य सामान खरीदा। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कपड़े, सजने-संवरने और खाने-पीने के सामान की खरीदारी की।
हालांकि बाजार पर कोरोना का असर भी दिखाई दिया और जिस तरह की भीड़ इन त्योहारों पर पिछले साल तक उमड़ती थी, वैसी स्थिति नहीं दिखाई दी। बार-बार अपील के बाद भी लोग बिना मास्क के दिखे तो सामाजिक दूरी भी तार-तार होती नजर आई।