फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश ने अटकाया अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण का कार्य

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण इलाकों में तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में तैयार किया जा रहा है।जिले में 180 तालाबों को अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण इलाकों में तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में तैयार किया जा रहा है। बारिश के कारण फिलहाल कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का काम लटक गया है। कई ग्राम पंचायतों में ज्यादा जलभराव होने के कारण ग्राम पंचायतों को भी बदल दिया गया है, जिससे लक्ष्य के सापेक्ष जल्द ही अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण हो सके।
शासन स्तर ग्राम पंचायतों में बने तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में तालाबों पर लाइटिंग, पक्के निर्माण, रैंप, फैंसिंग आदि का निर्माण कराया जाना था। जिले में 180 तालाबों को अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष करीब 150 अमृत सरोवरों पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मनरेगा से जीर्णोद्घार का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से जिले के करीब 30 तालाबों में अधिक जलभराव होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। दूसरी ओर से कई ग्राम पंचायतों में ज्यादा जलभराव की स्थिति को देखते हुए विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों के चयन में भी फेरबदल कर दिया है, जिससे लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य पूर्ण हो सके। परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने बताया कि सभी अमृत सरोवरों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बारिश के कारण कुछ ग्राम पंचायतों को बदला गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें