फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच टीमें करेंगी 25 ग्राम पंचायतों का सत्यापन

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों के स्थलीय सत्यापन के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमों के सत्यापन के बाद इनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए शासन को भेजा जाएगा। इन ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन किए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों के स्थलीय सत्यापन के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से टीमें गठित कर दी गई हैं। जिले की 25 ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन किए जाने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। टीमों के सत्यापन के बाद इनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए शासन को भेजा जाएगा। चयनित होने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर सीएम ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 78 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। इनके सापेक्ष हुए मूल्यांकन में स्थलीय सत्यापन के लिए 25 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन किए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें ग्राम पंचायतों में जाकर आवेदन करने वाली ग्राम पंचायत द्वारा दी गई जानकारियों की पुष्टि कर अपनी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन कर इनका ब्योरा शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन स्तर टीमें ग्राम पंचायत में भ्रमण कर पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन करेंगी। जिला स्तर पर बनाई गई टीमों की ओर से जल्द ही ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन का शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें