फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में घुसा पानी

विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से रोजाना बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह बारिश हुई। झमाझम बारिश से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश के चलते शहर के नाले-नालियाें का पानी उफनकर सड़क पर आ गया और सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम की कलई खुल गई।
कई सरकारी दफ्तरों और अस्पताल परिसर में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद भी शहर के कई इलाकों में देर शाम तक जलभराव था और इसकी वजह से लोग परेशान थे। कुछ स्कूलों में बरसात के चलते रैनी डे घोषित कर दिया गया। जिन इलाकों में जलभराव नहीं हुआ, वहां कीचड़ हो गई।
विज्ञापन

शहर के लाला का नगला, बीएच ऑयल मिल रोड, विभव नगर, कलवारी रोड, आवास विकास कॉलोनी, श्रीनगर, रमनपुर, कैलाश नगर, तरफरा रोड, करबला रोड, कंचन नगर और डाकखाना वाली गली सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को काफी देर तक घरों में कैद रहना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली सदर, सीएमओ ऑफिस परिसर, जिला अस्पताल परिसर, पुराने एसपी ऑफिस सहित कई सरकारी दफ्तरों में भी पानी भर गया। देर शाम तक कुछ इलाकों में जलभराव था। इससे लोग काफी परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें