हाथरस: शहर में हुई बारिश में भीगते हुए जाता स्कूटी सवार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बाहर शुक्रवार को बारिश हुई। थोड़ी देर की इस बारिश से उमसभरी गर्मी और बढ़ गई। शुक्रवार की दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश हुई। यह बारिश शहर के बाहर हुई।
इसके बाद उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। गर्मी से लोग बेचैन दिखे। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर बारिश का इंतजार करते रहे। बारिश नहीं होने से अन्नदाता मायूस हो गए।
बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों को नलकूपों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।