फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भवन सामग्री विक्रेता के गोदाम पर छापा, 5.20 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर के सरिया गोदाम में जांच करती जीएसटी एसआईवी की टीम। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कर चोरी मामले में कस्बा के पुरदिलनगर स्थित राजू भवन सामग्री विक्रेता के गोदाम पर मथुरा जीएसटी के विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईवी) की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। रात आठ बजे तक चली कार्रवाई के बाद संयुक्त आयुक्त राज्यवर्धन सिंह ने 5.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
बता दें कि यह फर्म जलेसर रोड पर सरिया का काम करती है। यहां थोक व फुटकर में सरिया का काम किया जाता है। मंगलवार की दोपहर अचानक मथुरा की टीम ने गोदाम पर आकर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के सहायक कर आयुक्त उमेश सिंह ने बताया कि कर चोरी के मामले को लेकर छापा मार कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान गोदाम के बाहर काफी भीड़ लगी रही। एसआईवी के संयुक्त आयुक्त राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि कर चोरी के मामले में फर्म पर 5.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें