फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला से ठगी में पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के डाकघर से लौट रही महिला के साथ बदमाशों द्वारा की गई घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि लूट की घटना को पुलिस ने ठगी में दर्ज किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति एसपी दफ्तर पहुंचे।
शहर के मोहनगंज निवासी सुरेशचंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी डाकघर में अभिकर्ता हैं। बुधवार की दोपहर को कृष्णा कुमारी डाकखाने में 60 हजार रुपये जमा करने के लिए जा रहीं थीं। तभी दरगाह पर पहुंचने पर पीछे से एक व्यक्ति आया और बोला साहब बुला रहे हैं और आप सुन नहीं रही हैं, चली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कहां हैं साहब तो पीछे की ओर इशारा किया और अपने साथ उन्हें ले गया। महिला थाने के बगल में दाऊजी हॉस्पिटल के गेट पर तीन व्यक्ति और खड़े थे। वह बोले आगे लूटपाट हो रही है और पुलिस की चेकिंग है। आप ये चेन आदि गहने पहनकर नहीं जा सकतीं, इन्हें उतारिए और साहब के हस्ताक्षर कराके ले जाइए तब कोई नहीं टोकेगा।
विज्ञापन

जब उन्होंने कहा चैन धागे में लिपटी हुई है, उतर नहीं रही है तो उन्होंने कहा सामने सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी खड़ी है, उसमें जाकर बैठो और आराम से उतार लो। इस पर मेरी पत्नी ने कहा कि सामने दाऊजी हॉस्पिटल में दवा वितरण में जो डॉक्टर बैठी हैं, वह उनकी परिचित हैं। वहां बैठकर उतार लेती हूं तो उनमें से एक डॉक्टर की ओर गया और लौटकर बोला कि वो बता रही हैं कि वह आपको जानती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह ब्लेड दिया है, इससे चेन काटकर उतार दो। पत्नी के मना करने पर उन्होंने कान पर कुछ प्रहार कर भयभीत कर चेन उतारने के लिए कहा। जान का खतरा देख चेन उतारकर पत्नी ने अपने पास रख ली। इस पर इन लोगों ने कहा कि यहां पर मत रखो। इसे कागज में लपेटकर रखना। अत: उन्होंने चेन लेकर कागज में लपेटकर अपने बैग में रख दी और बोलेरो गाड़ी में बैठकर चले गए। उन्हें इधर-उधर तलाश करने के लिए दौड़ी। जो बोलेरो गाड़ी आगरा की ओर गई थी, वह थोड़ी देर बाद पुल पर दौड़ती हुई अलीगढ़ की ओर चली गई। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सुरेशचंद्र वर्मा इस मामले को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे, लेकिन उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हुई। सीओ सदर से भी उन्होंने फोन पर बात की। सीओ सदर ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें