फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गोवंश को गोशाला से बाहर करने पर झगड़ा, शिकायत

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के गांव करील में खाली पड़ी गोशाला - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करील में अस्थाई गोशाला से सामान व गोवंशों को बाहर कर देने को लेकर दो पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम व पुलिस से की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी गोशाला से गांव के एक व्यक्ति ने गोवंशों को बाहर कर दिया है और गोशाला में लगी समरसेविल व चारों किनारों पर बंधे तारों को भी वह उखाड़ कर घर ले गया है। इस समय गोवंश किसानों की फसलों में नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जब इस बात की शिकायत उन्होंने सामान ले जाने वाले व्यक्ति के परिवार के लोगों से की तो वह उनके साथ गाली-गलौज करने लग गए। गोवंशों को गोशाला से बाहर निकालने की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी भी गांव करील पहुंच गए, लेकिन गोशाला पर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होती देख वह गांव से वापस चले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें