न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
लॉकडाउन में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को केजीएन डिग्री कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। बुधवार को बाहर से आने वाले एक और व्यक्ति को क्वारंटीन किया गया।
एाडीएम विजय शर्मा ने बताया कि गांव डंडेेसरी निवासी युवक सुभाष पुत्र पूरन सिंह जोकि दिल्ली में रह कर काम करता था उसे गांव की सीमा पर ही रोककर 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रख दिया गया होगा।
एसडीएम ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि बाहर से आने वाले को लेकर लोग आशंकित हो जाते हैं कि हीं इसे कोरोना संक्रमण न हो इसलिए 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। उसके बाद उसे गंतव्य के लिए भेेजा जाएगा। अब तक 20 लोगों को इसमें क्वारंटीन किया गया है।