हाथरस: मरकज से आए मौलाना को जांच के लिए भेजते कोतवाल सादाबाद।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस महामारी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क बना हुआ है। रविवार को पुलिस नेे सादाबाद के मोहल्ला व्यापारियान के एक मौलाना के मरकज जाने की सूचना पर उन्हें पकड़ कर कोतवाली ले आई। यहां से चिकित्सा विभाग की टीम ने मौलाना का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए भेज दिया। इस मौलाना को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
सादाबाद कोतवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के जरिए सूचना मिली थी कि सादाबाद के मोहल्ला व्यापारियान में रहने वाला एक मौलाना मरकज में जमात में गया था, सूचना पर पुलिस मौलाना को थाने ले आई।
थाने पर पुलिस ने मौलाना से पूछताछ की। मौलाना ने बताया कि वह अगस्त 2019 में वह मरकज गया था, लेकिन वह उसी दिन वापस आ गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौलाना का सैंपल लिया गया और 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया।