फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सामान की हो गई खरीद फरोख्त जबकि पंचायत भवन में सामान है ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पंचायत में पंचायत भवन के पंचायत सचिवालय के रूप क्रियाशील न होने व पंचायत में पोर्टल पर सामान खरीद होने के बाद सामान की उपलब्धता न होने के मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव विवेक कुमार को डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को तीन दिवस के अंदर पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय के रूप में क्रियाशील करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। सचिव विश्वमित्र ने बताया कि ग्राम पंचायत का अभिलेखीय एवं वित्तीय चार्ज अभी तक ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस बारे में विगत में एडीओ पंचायत सिकंदराराऊ को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत में केवल कंप्यूटर, प्रिंटर, वेबकैम एवं सीसीटीवी कैमरा वर्तमान में उपलब्ध नहीं है जबकि संबंधित सचिव ग्राम पंचायत द्वारा ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट पर जांचने पर कंप्यूटर व अन्य उपकरण क्रय संबंधी भुगतान प्रदर्शित हो रहा है। अब यदि बिना किसी प्रकार के वित्तीय एवं सामग्री, अभिलेखीय चार्ज के मेरे द्वारा कंप्यूटर आदि सामग्री का क्रय किया जाता है तो वित्तीय अनियमितता होने की पूर्ण संभावना हो सकती है। डीपीआरओ ने कहा है कि संबंधित बिंदुओं पर संतोषजनक स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों के तीन दिवस के अंदर उपलब्ध न कराने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें