फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जांच में पात्र मिले लाभार्थियों के दस्तावेज कराए जा रहे पूरे

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तहसीलों से जांच के बाद पात्रता सूची में शामिल किए गए लाभार्थियों के दस्तावेजों को पूर्ण करने की कार्यवाही जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले के 3,600 लाभार्थियों के दस्तावेजों को पूर्ण किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देश पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी जा सके। जांच में पात्र मिले लाभार्थियों की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तहसीलों से जांच के बाद पात्रता सूची में शामिल किए गए लाभार्थियों के दस्तावेजों को पूर्ण करने की कार्यवाही जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले के 3,600 लाभार्थियों के दस्तावेजों को पूर्ण किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देश पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी जा सके।
इस योजना के तहत कई लोगों ने आशियाना बनाने के लिए डूडा में आवेदन किए थे। इनकी जांच तहसील स्तर सहित विभिन्न माध्यमों से कराई गई है। जांच में पात्र मिले लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। इस सूची में प्रथम चरण में 3600 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। अब इन लाभार्थियों के दस्तावेज पूर्ण करने की कार्यवाही नामित संस्था के माध्यम से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में शामिल लाभार्थियों को फोन कर कार्यालय में दस्तावेजों को मंगाया जा रहा है। जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि सूची में शामिल लाभार्थियों के आधार कार्ड, बैंक खाता, जमीन संबंधी दस्तावेज, एक शपथ पत्र आदि को एकत्रित कर फाइल को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस फाइल के पूर्ण होने के बाद शासन स्तर से मांगे जाने पर डीपीआर की पूरी पत्रावली भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें