फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुरातन महत्व का स्थल किला खाई खाली नहीं हुआ तो होगा जनआंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की बैठक नगर उपाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय के गली महाजन मेंडू गेट स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी व विभागाध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि किला खाई पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र है। इसमें माफिया द्वारा रोजाना अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
दाऊजी मंदिर के निकट बड़े-बड़े टीलों को तोड़ा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थानीय व बाहरी माफिया द्वारा कोई बड़ी साजिश की जा रही है। जिला मंत्री कैलाश कूलवाल और जिला सहमंत्री नरेंद्र सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर श्रीदाऊजी महाराज से लाखों हिंदू भक्तों की आस्था जुड़ी है। इस क्षेत्र में आखिर बिजली और पानी के कनेक्शन किस आधार पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि किला खाई शीघ्र खाली नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कैलाश कूलवाल, नरेंद्र सिंह, पदम सिंह, मनोज सिसौदिया एडवोकेट, मनोज द्विवेदी, महेश वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, रमेशचंद्र, मदन गोपाल वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राधा माधव शर्मा एडवोकेट, पवन चतुर्वेदी, राहुल कौशिक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें