फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप दिलाएं बिजली

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित किशोर ने मंगलवार को सासनी के 33\/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उपखंड अधिकारी डीके शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित किशोर ने मंगलवार को सासनी के 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। अभियंताओं को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को दिलाने के निर्देश दिए।
एमडी ने ओवरलोड लॉग सीट, विद्युत ट्रांसफॉर्मर, स्विच यार्ड, उपस्थिति पंजिका, विद्युत पैनल की जांच की। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुनीलचंद्र को निर्देश दिए कि रोस्टिंग के अनुसार क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। फॉल्ट आने पर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता तथा कर्मचारियों को तत्काल भेजकर सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों का भुगतान नियमानुसार हो, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिले। एमडी ने अधिकारियों से कहा कि जो कनेक्शन बकाया पर काटे गए हैं, उनसे वसूली की जाए। क्षेत्र में बकाया की स्थित बहुत खराब है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिल की अदायगी समय पर करते रहें। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीके शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें