न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार की देर शाम को स्थानीय खातीखाना में शराब के ठेके के निकट 63 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला। वहां लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली सदर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, लेकिन इससे पहले ही वह दम तोड़ चुका था। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसकी पहचान रवि पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई। वह मथुरा रोड स्थित कछपुरा में किराए के मकान पर रहता था। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां शव को देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद