फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीड़ितों के रहने की कराएं वैकल्पिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एव पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने किला गेट स्थित कोठी नगला बेलनशाह में प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराए गए मकानों का मुआयना किया। लोगों ने बताया कि यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए थे।
सुमन ने कहा है की यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है सभी औपचारिकताएं पूरी कराने के पश्चात पीएम आवास योजना के तहत मकान धारकों के लिए अनुदान की स्वीकृति हुई होगी। जिन जगहों पर मकान बनाए गए हैं, उन लोगों के नाम भूमि केक स्वामित्व व अन्य नियमों का पालन कराना प्रशासन का काम था। अनुदान की स्वीकृत के लिए यदि किसी नियम का उल्लंघन हो रहा था तो उसे देखना स्थानीय प्रशासन का काम है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए निर्दोष लोगों के मकान तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि इन तीन पीड़ित परिवार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। प्रशासन की गलती का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करे, अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, रोहिताश यादव, विजय प्रेमी, विजेंद्र सिंह, हेमंत गौड़, हरवीर सिंह तोमर, टेकपाल कुशवाहा, सभासद अजयराज, डॉ. पप्पू, हाजी नवाब, अनिल वार्ष्णेय, गोविंद सिंह, मोनू, आजाद कुरैशी, मोहित कश्यप, विश्वनाथ गौतम, एड राजेश सिंह गुड्डू, आलोक कुमार, रवि कुमार, सुनील कुमार गौतम, कालीचरण, भोला दादा, विपिन, डॉ. जितेंद्र, डॉ. एसआर खान, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें