फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली अफसर व कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
डूबी राशि की सरकार ले गारंटी, दोषियों को मिले सजा
विज्ञापन

ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने नारेबाजी कर दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा निगम में जीपीएफ/सीपीएफ के घोटाले के विरोध में शुक्रवार को कर्मियों ने ओढ़पुरा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठित रहकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने संचालन महामंत्री राजाबाबू सारस्वत ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि जीपीएफ/सीपीएफ की डूबी राशि की सरकार गारंटी ले दोषियों को सजा मिले। 23 नवंबर व 26 तक सभाएं की जाएगी। 27 को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर 28 नवंबर को सुबह आठ बजे से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गोपी चंद्र भास्कर ने कहा कि कर्मचारियों के हित में भविष्य निधि उन्हें देेन के लिए शीघ्र कठोर कदम उठाए। एक्सईएन खानचंद्र, राजकुमार ने कहा कि गंभीर परिणाम अवश्य ही सरकार के सामने जल्द आएंगे। किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने कहा कि यह लड़ाई अपनी है। इसलिए हम सभी को एकजुट रहकर अपने फंड के पैसे को लेने के लिए लड़ाई लडनी होगी। मौके पर भूप सिंह, प्रियरंजन, बासुदेव, मुनेश सिंह, श्रीकांत कुमार, विनोद कुमार शर्मा, हरीश चंद्र, रमेश चंद्र, चरन सिंह, यशवीर सिंह, सोनू, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रहलाद, चेतन चौहान, विनोद तोमर, जेसी भास्कर, रवि कुमार, सत्यवीर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रदीप कुमार, रामकुमार, महेंद्र कुमार, अजय कुमार, यशपाल सिंह, हिंमाशु शर्मा, आनंद कुमार, प्रदीप कुमार, अखिलेश कुमार, विवेक भारती, सुरेश चंद्र, अजय कुमार, बच्चन सिंह, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, हसन मोहम्मद, राजेश कुमार, दिनेश, रितु शर्मा, पंकज चौबे, जितेंद्र यादव, विमल, केजी अग्रवाल, सोमेश वर्मा, पवन वर्मा, देवकीनंदन, कमल सिंह, विनोद कुमार, अंकित कुमार, दाताराम, तरुण कुमार, शीलेंद्र कुमार थे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने भी किया प्रदर्शन
इधर, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने भोजनावकाश के बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर चंद्रभान शर्मा, रविंद्र कुमार राही, हरीश कुमार, सतेंद्रपाल सिंह, हरीमोहन शर्मा, बृजरानी शर्मा, मोहित चौधरी, रामकुमार सिंह, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह, रवि कुमार, तरुण गौतम, रोहित सिंह, अनिल कुमार, कविता गर्ग, गीता वर्मा, रिचा यादव, मंजू, नितिन शर्मा, श्याम सक्सेना, अर्पित कुमार, कृष्णा चौधरी, धीरज रावत, संजीव सिंह, राकेश शर्मा, विकास शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें