फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के सुनियोजित विकास के लिए बनाया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत सर्वे के आधार पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। इस क्रम में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिविर कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों व सर्वे एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर को सुनियोजित ढंग से विकसित करने हेतु शासन के निर्देशों के अनुरूप सड़क सुरक्षा के लिए डीपीआर बनाई गई है। इसमें पार्किंग, फुटपाथ, चौराहों के सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज, वेंडिंग जोन, नॉन वेंडिंग जोन आदि के लिए स्थान आरक्षित किए गए हैं। डीपीआर को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन की स्वीकृति के उपरांत इस पर आगे कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, सहायक अभियंता सिविल डंबर सिंह, सभासद नारायण लाल एवं प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें